Bulandshahr Shocker: अस्पताल में वैक्सीन वाले फ्रिज में रखा बीयर और सोडा, स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के आदेश
यूपी के बुलंदशहर जिले में एक स्वास्थ्य अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां धरपा में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में टीकों को संरक्षित करने के लिए बनाए गए फ्रिज में बीयर के डिब्बे, सोडा की बोतलें और पानी की बोतलें ठंडी पाई गईं हैं.
Bulandshahr Shocker: यूपी के बुलंदशहर जिले में एक स्वास्थ्य अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां धरपा में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में टीकों को संरक्षित करने के लिए बनाए गए फ्रिज में बीयर के डिब्बे, सोडा की बोतलें और पानी की बोतलें ठंडी पाई गईं हैं. इसका वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की दी. मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) विनय कुमार सिंह ने कहा कि धरपा सीएचसी में बच्चों को जन्म के 24 घंटे के भीतर बीसीजी, जीरो-डोज पोलियो और हेपेटाइटिस बी के टीके की पहली खुराक दी जाती है. टीकों को सही तापमान पर रखने के लिए यहां फ्रीजर लगाए गए हैं. नियम के अनुसार, पानी को भी फ्रिज में टीकों के साथ नहीं रखना चाहिए, इससे टीकों की सुरक्षा से समझौता हो सकता है. यह एक गंभीर मामला है और हम इसे सख्ती से निपटेंगे. पूरे मामले की जांच अतिरिक्त CMO के नेतृत्व में की जा रही है. जो भी जिम्मेदार होगा, उसे सजा मिलेगी.
अस्पताल में वैक्सीन वाले फ्रिज में रखा बीयर और सोडा
Authorities have launched an investigation after beer cans, soda bottles, and water bottles were found chilled in a fridge meant for preserving vaccines at a community health centre (CHC) in Dharpa, #Bulandshahr district.
Details here 🔗 https://t.co/n1JYdKqqaQ#UttarPradesh pic.twitter.com/uPInZlHsNC
— The Times Of India (@timesofindia) August 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

