VIDEO: बीच हवा में खोल दिया उड़ते प्लेन का इमरजेंसी गेट, लोगों की अटकी सांसे, आरोपी यात्री गिरफ्तार
एशियाना एयरलाइंस की एक फ्लाइट में एक यात्री ने बीच हवा में विमान का इमरजेंसी गेट खोल दिया, जिसके बाद अफरातफरी मच गई. घटना डेगू एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले की है. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
दक्षिण कोरिया: शुक्रवार को एशियाना एयरलाइंस की एक फ्लाइट में एक यात्री ने बीच हवा में विमान का इमरजेंसी गेट खोल दिया, जिसके बाद अफरातफरी मच गई. घटना डेगू एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले की है. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
एशियाना एयरलाइंस की OZ 8124 फ्लाइट ने जेजू आईलैंड से उड़ान भरी थी. डेगू एयरपोर्ट पर विमान लैंड करने ही वाला था तभी एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोल दिया. हालांकि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया. इस दौरान कोई भी यात्री गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुआ. विमान के उतरने के बाद नौ लोगों को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती करा दिया गया. इस विमान में कुल 194 यात्री सवार थे.
जब विमान हवा में 200 मीटर की उंचाई पर थी तभी आपातकालीन निकास के पास बैठे एक यात्री ने दरवाजा खोल दिया. 33 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है. इमरजेंसी गेट खोलने वाला शख्स नशे में बिल्कुल नहीं था.
Asiana Airlines A321 lands safely at Daegu Airport in South Korea after the emergency exit door was opened by a passenger on approach. 9 people taken to hospital with breathing difficulties. pic.twitter.com/lNv4Mp3BaT
— Shubham Rai (@shubhamrai80) May 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2023 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

