Coimbatore Accident: सड़क पर पैदल चल रहे बुजुर्ग को सेप्टिक टैंक ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे का VIDEO वायरल
कोयंबटूर के मरुदाचलम इलाके से एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Coimbatore Accident: कोयंबटूर के मरुदाचलम इलाके से एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दो व्यक्ति सड़क पर पैदल चल रहे हैं, तभी एक सेप्टिक टैंक वाली ट्रक ने खड़ी हुई कार को टक्कर मार दी. इसके बाद कार ट्रक की ओर मुड गया और दोनों लोग उसकी चपेट में आ गए. इस हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से दूसरे व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल, ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना स्थानीय लोगों के बीच काफी सदमे का कारण बनी है.
सड़क पर पैदल चल रहे बुजुर्ग को सेप्टिक टैंक ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
#JUSTIN கோவை: சாலையில் நடந்து வந்த முதியவர் (மருதாசலம்)
மீது செப்டிக் டேங்க் லாரி மோதியதில் நிகழ்விடத்திலேயே உயிரிழப்பு#Kovai #Lorry #Roadaccident #News18Tamilnadu | https://t.co/3v5L32pe7b pic.twitter.com/1WzAJIpVi3
— News18 Tamil Nadu (@News18TamilNadu) October 12, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2024 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

