VIDEO: आपदा को अवसर में बदल दिया! यूपी के Lalitpur में टमाटर से भरा ट्रक पलटा, लूटने को उमड़ पड़ी भीड़
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें टमाटर से भरा एक ट्रक पलट गया है. हादसा बांसी चौकी के पास लखनपुरा हाईवे 44 पर हुआ.
Lalitpur Truck Accident: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें टमाटर से भरा एक ट्रक पलट गया है. हादसा बांसी चौकी के पास लखनपुरा हाईवे 44 पर हुआ. ट्रक पलटते ही उसमें लदे टमाटर सड़क पर बिखर गए. टमाटर की ऊंची कीमतों को देखते हुए मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए और टमाटर बटोरने लगे. देखते ही देखते वहां लूट जैसी स्थिति बन गई. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग बोरी, बाल्टी और हाथों से टमाटर इकट्ठा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह ट्रक गायत्री ललितपुर रोडवेज का था.
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. इस तरह की घटनाएं पहले भी देखने को मिली हैं, जब सड़क दुर्घटना के बाद लोग सामान लूटने लगते हैं.
ललितपुर में टमाटर से भरा ट्रक पलटा
लोग आपदा को अवसर में बदलने में महिल है
यूपी: ललितपुर में टमाटर से भरा ट्रक पलटा
ट्रक पलटने से सड़क पर बिखरे टमाटर
लोगों की भीड़ ने लूटे टमाटर, वीडियो वायरल
बांसी चौकी के लखनपुरा हाईवे 44 का मामला pic.twitter.com/rTeMGEMnS3
— Khushbu_journo (@Khushi75758998) July 5, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

