UP: ये जेल है या फाइव स्टार होटल? ललितपुर जेल में पूर्व SP सांसद रिजवान जहीर को मिल रहा VIP ट्रीटमेंट, बैरक से मिला गद्दा, तकिया, पंखा, देसी घी, अचार, शैम्पू और साबुन
उत्तर प्रदेश की ललितपुर जिला जेल इन दिनों सुर्खियों में है. वजह है बलरामपुर के बाहुबली और हत्या के आरोपी पूर्व सांसद रिजवान जहीर को जेल में मिल रही VIP सुविधाएं.
Lalitpur Jail VIP Treatment: उत्तर प्रदेश की ललितपुर जिला जेल इन दिनों सुर्खियों में है. वजह है बलरामपुर के बाहुबली और हत्या के आरोपी पूर्व सांसद रिजवान जहीर को जेल में मिल रही VIP सुविधाएं. जेल की बैरक ऐसी सजी हुई थी जैसे कोई पांच सितारा होटल का कमरा हो. दरअसल, 31 मई को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल ने जिला जज नरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर जेल का औचक निरीक्षण किया. जब टीम बैरक नंबर 5A में पहुंची, जहां रिजवान जहीर बंद हैं, तो वहां का नजारा देख सब दंग रह गए.
बैरक से 30 हजार रुपये नकद, डनलप का गद्दा, बैटरी वाला पंखा, देसी घी, अचार, ब्रांडेड शैंपू-क्रीम, मिठाई और खाने-पीने की कई महंगी चीजें बरामद हुईं. यहां तक कि टिफिन, साबुन, तेल और तकिया जैसी तमाम निजी सुविधाएं भी थीं.
पूर्व SP सांसद रिजवान जहीर को जेल में मिल रहा VIP ट्रीटमेंट
#ललितपुर : पूर्व सांसद रिज़वान ज़हीर को जेल में VIP ट्रीटमेंट मिलने का मामला सामने आया है। DLSP सचिव मयंक जायसवाल के औचक निरीक्षण में रिज़वान की बैरक से ₹30,000 नकद, डनलप गद्दा, बैटरी फैन, ब्रांडेड मिठाई, देसी घी, टिफिन, साबुन-शैंपू, क्रीम और महंगे तेल बरामद हुए। जबकि अन्य कैदी… pic.twitter.com/jt9ISDRRrF
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) June 1, 2025
मामले की जांच शुरू
अब इस मामले की जांच तेज हो गई है. डीआईजी जेल कानपुर रेंज ने इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट जेल मुख्यालय को भेज दी है. जेल में इस तरह की लापरवाही और वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने पर जिम्मेदार अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है.
जेल प्रशासन पर उठे सवाल
इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर कैसे एक हत्या का आरोपी जेल में इतने आराम से रह रहा था, और किसकी शह पर उसे ये सुविधाएं मिल रही थीं? जेल प्रशासन अब जांच के दायरे में है.
उम्मीद की जा रही है कि दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर जल्द सख्त कदम उठाए जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2025 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

