त्योहार

Ganesh Chaturthi 2023: देशभर में गणेशोत्सव की धूम, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने पुणे के दगडुसेठ हलवाई गणपति मंदिर में की पूजा-अर्चना

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पुणे के श्रीमंत दगडुसेठ हलवाई गणपति मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की.

Ganesh Chaturthi 2023: देशभर में गणेशोत्सव की धूम, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने पुणे के दगडुसेठ हलवाई गणपति मंदिर में की पूजा-अर्चना
गणेश चतुर्थी पर पूजा करते आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Photo Credits: X)

Ganesh Chaturthi 2023: आज देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन महाराष्ट्र (Maharashtra) में गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की धूम देखते ही बन रही है. यहां भक्त पूरे जोश और उत्साह के साथ गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं, जबकि महाराष्ट्र के मशहूर गणपति मंदिरों में गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. इसी कड़ी में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पुणे (Pune) के श्रीमंत दगडुसेठ हलवाई गणपति मंदिर (Dagduseth Halwai Ganpati Temple) में विशेष पूजा-अर्चना की. उनका जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो गणेश चतुर्थी पर पुणे के इस प्रसिद्ध मंदिर में विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: महाराष्ट्र में मची गणेशोत्सव की धूम, पुणे में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 'दगडूशेठ हलवाई' मंदिर में की गई विशेष आरती- देखें VIDEO

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2023 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).