त्योहार

Eid-e-Milad un Nabi 2021: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को पैंगबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से पैगंबर मोहम्मद के जीवन से प्रेरणा लेने और समाज में खुशी व शांति बनाने की दिशा में कार्य करने के लिए अपील की.

Eid-e-Milad un Nabi 2021: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी (Photo Credits: File Image)

Eid-e-Milad un Nabi 2021: आज दुनिया भर के मुसलाम पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन मना रहे हैं, जिसे ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid-e-Milad un Nabi), ईद-ए-मिलाद (Eid-e-Milad) और मावलिद (Mawlid) जैसे नामों से जाना जाता है. इस्लामिक धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12 तारीख को पैगंबर मोहम्मद साहब (Prophet Muhammad) का जन्म हुआ था.

इस बेहद खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इस अवसर पर देशवासियों को मुबारकबाद दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है- मिलाद-उन-नबी की बधाई! चारों और शांति और समृद्धि हो. दया और भाईचारे के गुण हमेशा कायम रहें. ईद मुबारक!

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने भी देशवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद देता हूं. आइए हम सब पैगंबर मोहम्मद के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज की खुशहाली के लिए और देश में सुख-शांति बनाए रखने के लिए कार्य करें.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2021 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).