Dagdusheth Ganpati Live Darshan 2022: गणेश चतुर्थी पर करें पुणे के प्रसिद्ध दगडुशेठ हलवाई गणपति के लाइव दर्शन, जानें समय और स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी
गणेशोत्सव की शुरुआत होने वाली है और गणपति बप्पा का आगमन होने वाला है. पुणे के दगडुशेठ हलवाई मंदिर में मनाया जाने वाला गणेशोत्सव काफी मशहूर है. यह अपने धार्मिक समारोहों के लिए असाधारण रूप से प्रसिद्ध है. गणेश चतुर्थी पर आप घर बैठे दगडुशेठ हलवाई मंदिर में गणपति बप्पा के लाइव दर्शन कर सकते हैं.
Dagdusheth Ganpati Live Darshan 2022: गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) की पूजा-अर्चना का दस दिवसीय उत्सव गणेशोत्सव (Ganeshotsav) 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) से शुरु होने जा रहा है, जिसका समापन 9 सितंबर 2022 को होगा. हर साल की तरह इस साल भी पुणे के सबसे प्रतिष्ठित मंदिर दगडुशेठ हलवाई गणपति मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इस मंदिर में मनाया जाने वाला गणेशोत्सव काफी प्रसिद्ध है. ऐसे में अगर आप दगडुशेठ हलवाई मंदिर में विराजमान गणपति बप्पा के दर्शन पाना चाहते हैं तो उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए घर बैठे दर्शन कर सकते हैं.
देखें वीडियो-
Ganeshotsav 2022 in Pune: From Dagdusheth Ganpati to Tulsi Baug Ganpati, Famous Ganesh Pandals That Are a Must-Visit This Ganesh Utsav#GaneshChaturthi #GaneshChaturthi2022 #GaneshFestival #Pune https://t.co/YsHm7QOioT
— LatestLY (@latestly) August 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2022 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

