Chaitra Navratri Mela: मैहर के मां शारदा धाम में चैत्र नवरात्रि का आयोजन, भक्तों के लिए ट्रेनों को अस्थायी तौर पर रोकने का फैसला
मैहर के नवरात्रि मेले में रोजाना दर्शन में भक्तों का सैलाब उमड़ता है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर में अस्थायी तौर ट्रेनों के ठहराव का फैसला किया गया है.
Chaitra Navratri Mela: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का आगाज 22 मार्च 2023 से हो रहा है और देश के विभिन्न मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ता है. चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर मैहर (Maihar) के शारदा धाम में चैत्र नवरात्रि मेले (Chaitra Navratri Mela) का आयोजन किया गया है. इसके लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं. मैहर के नवरात्रि मेले में रोजाना दर्शन में भक्तों का सैलाब उमड़ता है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर में अस्थायी तौर ट्रेनों के ठहराव का फैसला किया गया है. नॉर्थ-ईस्ट रेलवे ने मैहर स्टेशन में दो ट्रेनों को 5 मिनट तक रुकाने का फैसला किया है. यहां नवरात्रि मेला 22 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेगा.
देखें ट्वीट-
Temporary stoppage for the benefit of passengers pic.twitter.com/TCaEpPLZPB
— Northeast Frontier Railway (@RailNf) March 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2023 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

