देश

Monkeypox: क्या सेक्स करने से भी फैल सकता है मंकीपॉक्स? एक नए अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

लैंसेट पत्रिका में प्रकाशित एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित मरीज के ठीक होने के बाद हफ्तों तक यह वायरस वीर्य में बना रह सकता है, ऐसे में कहा जा रहा है कि यह सेक्स के जरिए फैल सकता है.

Monkeypox: क्या सेक्स करने से भी फैल सकता है मंकीपॉक्स? एक नए अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

Monkeypox: दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. राजधानी दिल्ली में एक नाइजीरियाई महिला में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार हो गई है. दिल्ली में नए संक्रमण की पुष्टि होने के बाद देश में मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है. संक्रमण के शुरुआती दौर में डॉक्टरों का अनुमान था कि यह बीमारी ड्रॉपलेट्स से फैलती है, लेकिन इसके बाद अध्ययन में यह पता चला कि यह संक्रमण सेक्स के जरिए भी फैल सकता है. इस मुद्दे पर विशेषज्ञों के बीच लंबे समय से बहस चल रही है कि मंकीपॉक्स एक यौन संचारित रोग (Sexually Transmitted Disease) है या नहीं. अब लैंसेट पत्रिका में प्रकाशित एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित मरीज के ठीक होने के बाद हफ्तों तक यह वायरस वीर्य में बना रह सकता है. इसका मतलब यह हो सकता है कि यह वायरस सेक्स (Sex) के जरिए फैल सकता है.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).