देश

Yogi Govt Renames Aligarh: योगी सरकार ने बदला अलीगढ़ का नाम! अब इस नाम से जाना जाएगा ये शहर

UP के अलीगढ़ का अब नाम बदला जाएगा. अब इसे हरिगढ़ नाम से जाना जाएगा. अलीगढ़ नगर निगम में यह प्रस्ताव पास हो गया है.

Yogi Govt Renames Aligarh: योगी सरकार ने बदला अलीगढ़ का नाम! अब इस नाम से जाना जाएगा ये शहर
CM Yogi Adityanath | PTI

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का अब नाम बदला जाएगा. अब इसे हरिगढ़ नाम से जाना जाएगा. अलीगढ़ नगर निगम में यह प्रस्ताव पास हो गया है. इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा. मेयर प्रशांत सिंघल ने बताया कि नगर निगम की बैठक में एक प्रस्ताव रखा गया था कि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ किया जाए. सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिया गया है. अब इसे आगे शासन को भेजा जाएगा.

प्रशांत सिंघल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि शासन हमारी मांग को पूरी करेगा. पुरानी सभ्यता और सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए ये मांग आ रही थी. बहुत जल्द अलीगढ़ को हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2023 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).