देश

Yasin Malik Hunger Strike: तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठा यासीन मलिक, जानें क्या है उसकी मांग

यासीन मलिक ने जम्मू कश्मीर की आजादी के नाम पर घाटी में आतंकी वारदातों को अंजाम दिया और आतंकी संगठनों के लिए पैसा जुटाया. कोर्ट में यासीन मलिक ने अपने खिलाफ लगाए सभी आरोपों को स्वीकार भी कर लिया था.

Yasin Malik Hunger Strike: तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठा यासीन मलिक, जानें क्या है उसकी मांग
अलगाववादी नेता यासीन मलिक (Photo Credit : Twitter)

Yasin Malik Hunger Strike in Tihar Jail: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक ने कल सुबह भूख हड़ताल किया. यासीन मलिक ने आरोप लगाया है कि उसके मामले की ठीक से जांच नहीं हो रही है. जेल नम्बर 7 में कैद यासीन मलिक से जेल अधिकारिकों ने हड़ताल खत्म करने की अपील की लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं है. हिंदू पुजारी हत्याकांड: एनआईए ने खालिस्तानी आतंकवादी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया

आतंकी यासीन मलिक तिहाड़ की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है, जहां उसे सुबह का ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर दिया जाता है. लेकिन शुक्रवार सुबह जब कर्मचारी ब्रेकफास्ट लेकर उसके पास पहुंचे तो उसने कुछ भी खाने से इनकार कर दिया.

जानकारी के मुताबिक यासीन मलिक का आरोप है कि उसके खिलाफ पेंडिंग मामलों की जांच सही ढंग से नहीं हो रही है और इसी जांच को सही तरीके से कराने की मांग के साथ वह सुबह से भूख हड़ताल पर बैठा है. मलिक को मनाने की तमाम कोशिश अब तक बेकार गई हैं और हड़ताल खत्म न होने पर जेल प्रशासन की ओर से सरकारी एजेंसियों को भी इस बात की सूचना दे दी गई है.

आतंकी यासीन मलिक को 25 मई को दिल्ली की अदालत ने टेरर फंडिंग के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी. मलिक पर UAPA और IPC की अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई गई है. उस पर भारत के खिलाफ जंग छेड़ने और आतंकियों के लिए फंड जुटाने का दोषी पाया गया था. कोर्ट ने 19 मई को सुनवाई के दौरान ही उसे दोषी ठहरा दिया था.

यासीन मलिक ने जम्मू कश्मीर की आजादी के नाम पर घाटी में आतंकी वारदातों को अंजाम दिया और आतंकी संगठनों के लिए पैसा जुटाया. कोर्ट में यासीन मलिक ने अपने खिलाफ लगाए सभी आरोपों को स्वीकार भी कर लिया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 07:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).