देश

Air Force में विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने एवरेस्ट पर राष्ट्रगान गाकर फहराया तिरंगा- Watch Video

यूपी के प्रयागराज स्थित वायुसेना के मध्य कमान मुख्यालय में तैनात विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने माउंट एवरेस्ट को फतेह किया है. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं ग्रुप कैप्टन समीर गंगाखेड़कर ने बताया कि एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा कर विंग कमांडर ने न सिर्फ देश का नाम ऊंचा किया, बल्कि सरहद की रक्षा करने वाले जवानों का सीना भी चौड़ा कर दिया

Air Force में विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने एवरेस्ट पर राष्ट्रगान गाकर फहराया तिरंगा- Watch Video

यूपी के प्रयागराज स्थित वायुसेना के मध्य कमान मुख्यालय में तैनात विंग कमांडर विक्रांत उनियाल (Wing Commander Vikrant Uniyal) ने माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) को फतेह किया है. देश भर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन के बीच देहरादून निवासी विक्रांत उनियाल ने 21 मई को ही माउंट एवरेस्ट पर जहां एक ओर तिरंगा फहराया तो वहीं दूसरी ओर वायुसेना के ध्वज के साथ उन्होंने वहां राष्ट्रगान भी गाया.

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं ग्रुप कैप्टन समीर गंगाखेड़कर (Group Captain Sameer Gangakhedkar) ने बताया कि एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा कर विंग कमांडर ने न सिर्फ देश का नाम ऊंचा किया, बल्कि सरहद की रक्षा करने वाले जवानों का सीना भी चौड़ा कर दिया.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).