Civil Defence Mock Drill in UP: उत्तर प्रदेश में कहां-कहां होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल? यहां देखें जिलों की पूरी लिस्ट
Civil Defence Mock Drill in UP: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 7 मई 2025 को पूरे देश के चिन्हित जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने का ऐलान किया है. यह अभ्यास गांव स्तर तक होगा और इसका मकसद आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को जांचना है. इसके तहत उत्तर प्रदेश के 19 जिलों को इस अभ्यास के लिए चुना गया है, जिनमें- बुलन्दशहर (नरौरा), आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बख्शी-का-तालाब, मुगलसराय, सरसावा, बागपत और मुजफ्फरनगर शामिल हैं.
इन जिलों में हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैकआउट, बंकर सफाई और निकासी जैसे अभ्यास होंगे. नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.
यूपी में कहां-कहां होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल?
भारत सरकार 7 मई को देशभर के 244 जिलों में एक राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित करेगी. यह 1971 के बाद पहली बड़ी मॉक ड्रिल है. ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट और सायरन बजेंगे, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का संकेत मिलेगा
यहां पढ़ें पूरी खबर: https://t.co/wu0i5p038p #MockDrill |… pic.twitter.com/SufYNUcTsf
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) May 6, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

