देश

Republic Day 2023: सात हजार फुट की ऊंचाई पर खून जमा देने वाली ठंड में मुस्तैद सेना के जवान ऐसे कर रहे देश की रक्षा (Watch Video)

पूरा देश हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस बीच समुद्रतल से 7200 फुट की ऊंचाई पर बर्फ की सफेद चादर पर शून्य से भी कई डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान में खून जमा देने वाली ठंड में सेना के जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात है.

Republic Day 2023: सात हजार फुट की ऊंचाई पर खून जमा देने वाली ठंड में मुस्तैद सेना के जवान ऐसे कर रहे देश की रक्षा (Watch Video)

पूरा देश हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) मना रहा है. इस बीच समुद्रतल से 7200 फुट की ऊंचाई पर बर्फ की सफेद चादर पर शून्य से भी कई डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान में खून जमा देने वाली ठंड में सेना के जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात है. जम्मू-कश्मीर में भारी हिमपात के बीच 7,200 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना की अंतिम चौकी पर भारतीय सेना गश्ती जारी है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. गणतंत्र दिवस के मौके पर देखें Shah Rukh Khan की Swades से लेकर Vicky Kaushal की URI जैसी फिल्में, जिसमें देश भक्ति कूट कूट कर है भरी, पूरी लिस्ट देखें. 

नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से पाक कोई नापाक हरकत कर गणतंत्र दिवस के हर्षोउल्लास में खलल न डाल पाएं इसलिए जवान प्रतिकूल मौसम में पहाड़ से भी मजबूत मनोबल और आसमान से बुलंद हौसले लिए देश की रक्षा के लिए तैनात हैं. मौसम से परे इन जवानों का एक ही लक्ष्य है दुश्मन की हर नापाक हरकत पर नजर रखना और देश की रक्षा करना.

यहां देखें वीडियो

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 06:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).