देश

ISRO Launches SSLV-D2: श्रीहरिकोटा से ISRO के सबसे छोटे SSLV रॉकेट की सफल लॉन्चिंग (Watch Video)

The latest Tweet by ANI Hindi News states, '#WATCH इसरो ने नया रॉकेट SSLV-D2 सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया। '

ISRO Launches SSLV-D2: श्रीहरिकोटा से ISRO के सबसे छोटे SSLV रॉकेट की सफल लॉन्चिंग (Watch Video)
ISRO Launches SSLV-D2 (Photo: ANI)

आंध्र प्रदेश: इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 10 फरवरी 2023 की सुबह 9.18 बजे अपने सबसे छोटे रॉकेट SSLV को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया. इसका नाम है स्मॉल स्टैलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV). इसरो ने तीन उपग्रह EOS-07, Janus-1 और AzaadiSAT-2 उपग्रहों को 450 किमी की गोलाकार कक्षा में स्थापित करने के लिए लघु उपग्रह प्रक्षेपण वाहन-SSLV-D2 को लॉन्च कर दिया है. ISRO ने अपने बयान में कहा, SSLV-D2/EOS-07 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ. SSLV-D2 ने EOS-07, Janus-1, और AzaadiSAT-2 को उनकी इच्छित कक्षाओं में स्थापित किया.

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा, 'उपग्रह बनाने के साथ-साथ उन्हें सही कक्षा में स्थापित करने के लिए सभी 3 उपग्रह दलों को बधाई. हमने एसएसएलवी-डी1 में आने वाली समस्याओं का विश्लेषण किया, सुधारात्मक कार्रवाइयों की पहचान की और इस बार वाहन को सफल बनाने के लिए उन्हें बहुत तेज गति से लागू किया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).