देश

Delhi Rains: दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और बारिश, गर्मी से मिली राहत

राजधानी दिल्ली के कई जगहों में आज तेज बारिश हुई. जबकि अलग-अलग इलाकों में बारिश की वजह से गर्मी से कुछ राहत भी मिली. रोहिणी, पीतमपुरा और पश्चिम विहार के निवासियों ने दोपहर दो बजे के करीब ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की सूचना दी.

Delhi Rains: दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और बारिश, गर्मी से मिली राहत
बारिश (Photo Credits: PTI)

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को ओलावृष्टि हुई, जबकि अलग-अलग इलाकों में बारिश की वजह से गर्मी से कुछ राहत भी मिली. रोहिणी, पीतमपुरा और पश्चिम विहार के निवासियों ने दोपहर दो बजे के करीब ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की सूचना दी.

इससे पहले सुबह में भारत मौसमविज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी दिल्ली में धूलभरी आंधी, गरज के साथ बारिश होने या ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था. बाद में इस चेतावनी को ‘ऑरेंज’ श्रेणी में तब्दील कर दिया गया था. आईएमडी ने कहा था कि पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के परिणामस्वरूप, अगले तीन दिनों के लिए राजधानी में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).