देश

Indian Air Force Day 2022: इंडियन एयरफोर्स डे आज, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल VR चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया

भारतीय वायुसेना आज अपना 90वीं वर्षगांठ मना रहा है. वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया.

Indian Air Force Day 2022: इंडियन एयरफोर्स डे आज, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल VR चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में आज भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जा रहा है. भारतीय वायुसेना की आज 90वीं वर्षगांठ हैं. इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय वायुसेना दिवस समारोह में शामिल होंगे. वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया.

देश में आज, 08 अक्टूबर, 2022 को इंडियन एयरफोर्स डे मनाया जा रहा है. 1932 में स्थापित हुई भारतीय वायु सेना (IAF) का जश्न इस बार चंडीगढ़ में मनाया जा रहा है.

इस दिवस से जुड़े रोचक फैक्ट्स और इतिहास

इंडियन एयरफोर्स दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है. यूपी के गाजियाबाद में स्थित हिंडन वायुसेना स्टेशन एशिया में सबसे बड़ा है.  इंडियन एयरफोर्स IAF यानी कि इंडियन एयरफोर्स ने विभिन्न ऑपरेशनों में अहम भूमिका निभाई है. इनमें ऑपरेशन Poomalai, विजय, मेघदूत सहित अन्य शामिल हैं. भारतीय वायुसेना, IAF यूनाइटेड Nations के साथ शांति मिशन में भी काम करता है. भारतीय वायुसेना को पहले रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था, हालांकि यह नाम आजादी तक ही रहा था. आजादी के बाद से इसे रॉयल शब्द हटा लिया गया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).