VIDEO: सचिव ने कहा तेज हवाओं के चलते गिर गया पुल, ये बहाना सुनकर चौक गए नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा "बिहार में एक पुल गिर गया, मैं अपने सचिव से पूछ रहा था कि पुल कैसे गिर गया, उसने कहा कि हवा-धुंध आई और पुल गिर गया. मैंने कहा मुझे तो बात समझ नहीं आ रही, हवा-धुंध से पुल कैसे गिर सकता है। कुछ न कुछ ग़लती होगी.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा "बिहार में एक पुल गिर गया, मैं अपने सचिव से पूछ रहा था कि पुल कैसे गिर गया, उसने कहा कि हवा-धुंध आई और पुल गिर गया. मैंने कहा मुझे तो बात समझ नहीं आ रही, हवा-धुंध से पुल कैसे गिर सकता है। कुछ न कुछ ग़लती होगी.
29 अप्रैल को सुल्तानगंज में गंगा नदी पर बन रहे सड़क पुल का एक हिस्सा आंधी के दौरान गिर गया था. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी. बिहार में सुल्तानगंज से अगुआनी घाट के बीच इस पुल का निर्माण कार्य साल 2014 में शुरू हुआ था. हालांकि, इसका निर्माण 2019 में ही पूरा हो जाना था लेकिन अभी भी यह काम पूरा नहीं हो पाया है.
गडकरी ने कहा कि हो सकता है कि पुल के निर्माण में खराब क्वालिटी का मैटेरियल इस्तेमाल किया गया हो. उन्होंने कहा कि अगर कोई 1710 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल तेज हवा भी नहीं झेल पा रहा तो यह जांच का विषय है.
#WATCH बिहार में एक पुल गिर गया, मैं अपने सचिव से पूछ रहा था कि पुल कैसे गिर गया, उसने कहा कि हवा-धुंध आई और पुल गिर गया। मैंने कहा मुझे तो बात समझ नहीं आ रही, हवा-धुंध से पुल कैसे गिर सकता है। कुछ न कुछ ग़लती होगी: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली में (09.05) pic.twitter.com/uvXBygzJGT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

