News

AI on National Highways: जल्द ही लैंड स्लाइडिंग, जलभराव और हादसों के स्पॉट का पता लगाएगा एआई, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है की अब हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए अब AI का उपयोग किया जाएगा.

AI on National Highways: जल्द ही लैंड स्लाइडिंग, जलभराव और हादसों के स्पॉट का पता लगाएगा एआई, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी
(Photo Credits PTI)

AI on National Highways: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है की हाईवे (Highway) पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए अब AI का उपयोग किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने कहा की इस तकनीक के जरिए लैंडस्लाइडिंग (Landsliding), जलभराव (Waterlogging) और एक्सीडेंट (Accident) के स्पॉट्स का पता भी लगाया जाएगा. इस दौरान गडकरी ने कहा की सरकार विशेष रूप से उत्तराखंड (Uttarakhand)और हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh)जैसे पहाड़ी राज्यों में इस तकनीक को लागू करने की योजना बना रही है, जहांपर बाढ़ और लैंड स्लाइडिंग की घटनाएं हमेशा सामने आती है. इसके साथ ही ब्रिजों और दुसरे ढांचों की मजबूती को चेक करने के लिए भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी (Latest Technology) का इस्तेमाल किया जाएगा.बिज़नेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, गडकरी ने कहा, 'हम एनएच पर लैंडस्लाइडिंग के स्पॉट्स, हादसों के स्पॉट्स, जलभराव और ब्लैक स्पॉट्स का पता लगाने के लिए AI और अन्य उभरती तकनीकों का उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं. ये भी पढ़े:Nitin Gadkari: ‘समुद्र के पास बनने वाले पुलों का निर्माण स्टेनलेस स्टील से होना चाहिए’, FICCI के कार्यक्रम में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Watch Video)

जल्द ही AI तकनीक से नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइडिंग और जलभराव का पता चलेगा

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2025 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).