देश

राजस्थान के Ajmer में कपल को चढ़ा 'सैयारा वाला भूत', बीच सड़क बाइक पर करने लगे रोमांस; VIDEO की जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान (Rajsthan News) के अजमेर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक लड़का और लड़की बेहद खतरनाक तरीके से बाइक चलाते (Ajmer Bike Stunt) दिख रहे हैं.

राजस्थान के Ajmer में कपल को चढ़ा 'सैयारा वाला भूत', बीच सड़क बाइक पर करने लगे रोमांस; VIDEO की जांच में जुटी पुलिस

Couple Romance on Bike in Ajmer: राजस्थान (Rajsthan News) के अजमेर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक लड़का और लड़की बेहद खतरनाक तरीके से बाइक चलाते (Ajmer Bike Stunt) दिख रहे हैं. वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि हेलमेट पहने हुए एक लड़का बाइक चला रहा है और उसके फ्यूल टैंक पर एक लड़की बैठी हुई है. लड़की बाइक चला रहे लड़के की तरफ मुंह करके उसे कसकर पकड़े हुए है और रोमांस करती नजर आ रही है. तेज रफ्तार में किया गया यह स्टंट इतना खतरनाक था कि देखने वालों की सांसें थम सी गईं. बताया जा रहा है कि यह घटना 25 सितंबर की है और किसी राहगीर ने इसे अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया (Viral Video) पर पोस्ट कर दिया.

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और अजमेर पुलिस (Ajmer Police) ने बताया कि फुटेज के आधार पर प्रेमी जोड़े की पहचान की जा रही है.

ये भी पढें: Ajmer Shocker: अजमेर में लिव-इन पार्टनर के लिए महिला ने बेटी की जान ली? 3 साल की मासूम को आनासागर झील में फेंका; पुलिस ने किया गिरफ्तार; VIDEO

अजमेर में बाइक पर कपल का रोमांस

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2025 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).