UP Cold Storage Collapse Update: यूपी के संभल में कोल्ड स्टोरेज हादसे में अब तक 5 की मौत, 11 लोगों को बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
यूपी के संभल के चंदौसी इलाके में आलू कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से अब तक कुल 5 लोगों की मृत्यु हुई है और 11 लोगों को बचाया गया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं.
UP Cold Storage Collapse Update: उत्तर प्रदेश के संभल में गुरुवार को आलू कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से अब तक कुल 5 लोगों की मृत्यु हुई है. वहीं इस हादसे में 11 लोगों को बचाया गया है. फिलहाल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान अभी भी लगी हुई है. संभल के ज़िलाधिकारी मनीष बंसल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अब तक हमने 11 लोगों को बचाया है और 5 लोगों की मृत्यु हुई है. NDRF अपने खोजी कुत्तों की मदद से फंसे लोगों को ढूंढ रहे हैं. हमने सुबह के लिए अपने बल को बढ़ाया है. NDRF और SDRF की दूसरी टीमें भी सुबह तक आएंगी. हमारी कोशिश इसको जल्द से जल्द खत्म करने का है.
वहीं जिले के एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि यहां के मालिक, 2 नामजद लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ कर ली गई है. हमने 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. मुख्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है. मलबा हटने के बाद ही इस बिल्डिंग के गिरने का असल कारण बता पाएंगे
Tweet:
उत्तर प्रदेश: संभल के चंदौसी इलाके में आलू कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से अब तक कुल 5 लोगों की मृत्यु हुई है और 11 लोगों को बचाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। pic.twitter.com/mK8wEy1I6L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2023 07:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

