Twin Towers Demolition: नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावर को आज दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा ध्वस्त, तैयारी पूरी- Watch Video
यूपी के नोएडा में सुपरटेक का अवैध ट्विन टावर, रविवार यानी आज दोपहर 2:30 बजे धूल में मिल जाएगा. इसके साथ ही स्थानीय लोगों का 12 साल का संघर्ष भी समाप्त हो जाएगा
Twin Towers Demolition: यूपी के नोएडा में स्थित सुपरटेक ट्विन टावर (Supertech Twin Tower) को आज दोपहर 2:30 बजे ध्वस्त कर दिया जायेगा. टावर्स को गिराने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. टावर में रहने वाले सभी लोगों को खाली करा लिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अवैध रूप से बने इस टावर को 3700 विस्फोटकों की मदद से गिरा दिया जाएगा.
सेंट्रल नोएडा के DCP राजेश एस ने बताया कि करीब 560 पुलिस कर्मी, रिजर्व फोर्स के 100 लोग, 4 क्विक रिस्पांस टीम और NDRF की टीम तैनात है. ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट सक्रिय हैं. विस्फोट से ठीक पहले दोपहर करीब 2.15 बजे एक्सप्रेस-वे को बंद किया जाएगा.
दरअसल यह मामला पर्यावरण से जुड़ा है. एमराल्ड सोसायटी में जिस जगह पर इस टावर का निर्माण किया गया है, वह पहले ग्रीन जोन था. उस सोसायटी में घर खरीदने वालों को भी यही बताया गया कि यह ग्रीन जोन है. इस सोसायटी में 660 परिवार रहते हैं. इन्हें धोखा देकर टावर का निर्माण काम शुरू किया गया. पहली बात कि इसका निर्माण धोखे से किया गया. दूसरी बात तमाम नियमों को ताख पर रख दिया गया.
Uttar Pradesh | Police announce to vacate the area around Supertech Twin Towers in Sector 93A, Noida where cranes have started coming in. pic.twitter.com/ESyf4gFemm
— ANI (@ANI) August 28, 2022
ANI Tweet:
Noida | Expressway only to be closed right before the blast at around 2.15pm. It will be opened half an hour after blast, soon as dust settles down. Instant command centre has 7 CCTV cameras. Traffic expert here along with us, monitoring all congestion points: DCP Rajesh S (2/2) pic.twitter.com/iQSavwtx8n
— ANI (@ANI) August 28, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2022 06:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

