देश

Uttar Pradesh: यूपी के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की बढ़ी अवधि, अब 27 जून को खुलेंगे विद्यालय

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को 15 जून से बढ़ाकर 26 जून कर दिया है. अब स्कूल 27 जून को खुलेंगे.

Uttar Pradesh: यूपी के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की बढ़ी अवधि, अब 27 जून को खुलेंगे विद्यालय
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

Summer Vacation: चिलचिलाती गर्मी (Scorching Heat) देश के विभिन्न हिस्सों में अपना कहर बरपा रही है. इस बीच उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) को बढ़ाने का फैसला किया गया है. बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को 15 जून से बढ़ाकर 26 जून कर दिया है. पहले जहां 15 जून के बाद स्कूल खुलने वाले थे तो वहीं अब अवकाश की अवधि बढ़ाए जाने के बाद स्कूल 27 जून से खुलेंगे.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2023 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).