देश

Azam Khan: सपा नेता आजम खान को एक और झटका, 'Y' श्रेणी की सिक्‍योरिटी हटाई गई

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता की विधायकी जाने के बाद एक और झटका लगा है. यूपी सरकार ने सपा नेता को दी गई ‘Y’ श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली है. सरकार का कहना है कि अब इसकी आवश्यकता नहीं है

Azam Khan: सपा नेता आजम खान को एक और झटका, 'Y' श्रेणी की सिक्‍योरिटी हटाई गई
(Photo Credits ANI)

Azam Khan’s 'Y' Category Security Removed: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता की विधायकी जाने के बाद एक और झटका लगा है. यूपी सरकार ने सपा नेता को दी गई ‘Y’ श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली है. सरकार का कहना है कि अब इसकी आवश्यकता नहीं है. रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह ने बताया कि सुरक्षा मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक का एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें उल्लेखित है कि पूर्व विधायक आजम खान को प्रदत्त ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है. इस आदेश के बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई है. Y श्रेणी की सुरक्षा में आजम खान यूपी पुलिस के 3 गनर उनकी सुरक्षा में 24 घंटे तैनात थे.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2023 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).