UP Politics: मायावती का फैसला, पार्टी के सभी प्रवक्ताओं को हटाया, कहा- 'अगर अपनी बात रखते हैं तो वह उनकी निजी राय'
बीएसपी प्रमुख मायावती ने लोकसभा और यूपी चुनाव से पहले अपने एक फैसले से सभी को चौंका दिया है. बीएसपी प्रमुख ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी के सभी प्रवक्ताओं को हटा दिया है.
बीएसपी प्रमुख मायावती (BSP Chief Mayawati) ने लोकसभा और यूपी चुनाव से पहले अपने एक फैसले से सभी को चौंका दिया है. बीएसपी प्रमुख ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी के सभी प्रवक्ताओं को हटा दिया है. बीएसपी प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर लिख- "बीएसपी द्वारा पार्टी के मीडिया सेल का पुनर्गठन प्रस्तावित है. इस परिस्थिति में नए मीडिया सेल का गठन होने तक अब कोई पार्टी का प्रवक्ता नहीं है. अतः धर्मवीर चौधरी सहित पार्टी के जो भी लोग मीडिया में अगर अपनी बात रखते हैं तो वह उनकी निजी राय होगी, पार्टी का अधिकृत वक्तव्य नहीं."
Tweet:
बीएसपी द्वारा पार्टी के मीडिया सेल का पुनर्गठन प्रस्तावित है। इस परिस्थिति में नए मीडिया सेल का गठन होने तक अब कोई पार्टी का प्रवक्ता नहीं है। अतः श्री धर्मवीर चौधरी सहित पार्टी के जो भी लोग मीडिया में अगर अपनी बात रखते हैं तो वह उनकी निजी राय होगी, पार्टी का अधिकृत वक्तव्य नहीं।
— Mayawati (@Mayawati) March 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2023 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

