Atiq Ahmed Son Asad Killed: योगी की पुलिस ने अतीक के बेटे को Encounter में मार गिराया, उमेश पाल मर्डर केस में था फरार
माफिया अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद का एनकाउंटर कर दिया गया है.
Atiq Ahmed Son Asad Encounter By UP Police: माफिया अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद का एनकाउंटर कर दिया गया है. इसके साथ ही शूटर मोहम्मद गुलाम भी मारा गया. दोनों आरोपी उमेश पाल मर्डर केस में फरार चल रहे थे. इन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. झांसी में यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में असद और मोहम्मद गुलाम को ढेर कर दिया गया. दोनों के पास से विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं.
आपको बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल जब अपने घर जा रहे थे, तब गली के बाहर कार से निकलते वक्त उन पर शूटरों ने फायरिंग कर दी थी. इस दौरान बमबाजी भी की गई. इस हमले में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर्स की मौत हो गई थी.
मामले में अतीक, उसके भाई अशरफ समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. पुलिस इस मामले में शाइस्ता के साथ 5 शूटरों (अतीक अहमद का बेटा असद, अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबि) की तलाश में जुटी हुई थी. 47 दिन से फरार चल रहे असद और मोहम्मद गुलाम का आज एनकाउंटर कर दिया गया.
Asad, son of mafia-turned-politician Atiq Ahmed and Ghulam S/o Maksudan, both wanted in Umesh Pal murder case of Prayagraj and carrying a reward of Rupees five lakhs each; killed in encounter with the UPSTF team led by DySP Navendu and DySP Vimal at Jhansi. Sophisticated foreign… pic.twitter.com/dAIS6iMM3G
— ANI (@ANI) April 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

