Varanasi International Cricket Stadium: वाराणसी को पीएम मोदी का तोहफा, पूर्वांचल में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रखी गई आधारशिला- VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर है. वाराणसी के गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया. पीएम मोदी के शिलान्यास के बाद पूर्वांचल को पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मिलेगा.
Varanasi International Cricket Stadium: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर है. वाराणसी के गंजारी में 450 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ मेंबन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया. पीएम मोदी के शिलान्यास के बाद पूर्वांचल को पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मिलेगा. स्टेडियम की आधारशिला रखने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वाराणसी में आज एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया गया है. ये स्टेडियम न सिर्फ वाराणसी के लिए बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए एक वरदान जैसा होगा. ये स्टेडियम जब बनकर तैयार हो जाएगा तो इसमें एक साथ 30,000 से अधिक लोग बैठकर मैच देख पाएंगे.
अपने संबोधन में आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है. दुनिया के नए-नए देश क्रिकेट खेलने के लिए आगे आ रहे हैं. जाहिर है कि आने वाले दिनों में क्रिकेट मैचों की संख्या भी बढ़ने वाली है और जब मैचों की संख्या बढ़ेगी तो नए स्टेडियमों की जरूरत भी पड़ेगी. तब बनारस का ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस डिमांड को पूरा करेगा. ये पूरे पूर्वांचल का चमकता हुआ सितारा बनने वाला है.
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज जिस स्टेडियम(अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम) की आधारशिला रखी गई है, ये स्टेडियम बस ईंट और कंक्रीट से बना एक मैदान नहीं बल्कि भविष्य के भारत का एक प्रतीक बनेगा.
Video:
#WATCH | PM Modi lays the foundation stone of an international cricket stadium in Uttar Pradesh's Varanasi pic.twitter.com/5sAh2wZ5eA
— ANI (@ANI) September 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2023 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

