IPS Video Viral: यूपी में आईपीएस अधिकारी का वसूली का वीडियो वायरल, अखिलेश यादव ने योगी सरकर पर साधा निशाना, जानें क्या कहा
उत्तर प्रदेश के एक आईपीएस अधिकारी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में अधिकारी एक व्यापारी से 25 लाख रुपये की मांग कर रहा है. इस वीडियो को अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, कि, उत्तर प्रदेश में एक आईपीएस की वसूली के इस वीडियो के बाद क्या बुलडोज़र की दिशा उनकी तरफ़ बदलेगी
उत्तर प्रदेश के एक आईपीएस अधिकारी का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अधिकारी एक व्यापारी से 25 लाख रुपये की मांग कर रहा है. लेकिन व्यापारी एक दिन में इतने ज्यादा पैसे बैंक से नहीं निकाल पाने की बात कह रहा है. व्यपारी का कहना है कि एक दिन में इतना पैसे कैसे निकाल पाएंगे. वायरल इस वीडियो को अखिलेश यादव ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा उत्तर प्रदेश में एक आईपीएस की वसूली के इस वीडियो के बाद क्या बुलडोज़र की दिशा उनकी तरफ़ बदलेगी या फिर फ़रार आईपीएस की सूची में एक नाम और जोड़कर संलिप्त भाजपा सरकार ये मामला भी रफ़ा-दफ़ा करवा देगी. उत्तर प्रदेश की जनता देख रही है कि ये है अपराध के प्रति भाजपा की झूठी ज़ीरो टालरेंस की सच्चाई. हालांकि ये वीडियो कब का है और किसी व्यापारी से रुपये मांगे जा रहे हैं इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है.
Video:
उप्र में एक आईपीएस की वसूली के इस वीडियो के बाद क्या बुलडोज़र की दिशा उनकी तरफ़ बदलेगी या फिर फ़रार आईपीएस की सूची में एक नाम और जोड़कर संलिप्त भाजपा सरकार ये मामला भी रफ़ा-दफ़ा करवा देगी।
उप्र की जनता देख रही है कि ये है अपराध के प्रति भाजपा की झूठी ज़ीरो टालरेंस की सच्चाई। pic.twitter.com/JsMAhzRFPU
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

