UP: चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे सो रहे ग्रामीणों को पिकअप ने रौंदा, 5 लोगों की मौैत
सड़क किनारे सो रहे ग्रामीणों को अनियंत्रित टमाटर लदे पिकअप ने रौंद दिया. हादसे में पांच ग्रामीणों की मौत हो गई. इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा.
Chitrakoot Road Accident, यूपी: चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने और पिकअप चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की घोषणा की है.
चित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप थाना इलाके में सड़क किनारे सो रहे ग्रामीणों को अनियंत्रित टमाटर लदे पिकअप ने रौंद दिया. हादसे में पांच ग्रामीणों की मौत हो गई. इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इनकी हुई मौत
नरेश पुत्र शिवरतन निवासी जारी, अरविंद पुत्र नथुआ निवासी जारी, रामरूप पुत्र प्यारेलाल निवासी जारी, छक्का पुत्र मातादीन निवासी जारी, सोमदत्त पुत्र रोली प्रताप निवासी कोहारी थाना पहाड़ी की मौत हुई है.
UP CM Yogi Adityanath announces to provide assistance of Rs 2 lakhs each to the next of kin of the dead and Rs 50,000 to the injured and to take strict action against the pickup driver. pic.twitter.com/56GlOWH91b
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2022 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

