Drones vs Kites: दिल्ली चलो आंदोलन में अनोखा हथियार! ड्रोन से लड़ने के लिए पतंगें उड़ा रहे किसान, देखें वीडियो
किसानों ने इन ड्रोन का तोड़ निकाल लिया है. लंबी डोर वाली पतंगों को उड़ाकर वे ड्रोन के प्रोपेलर यानी पंखों को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर ऐसा हो जाता है, तो ड्रोन बेकाबू होकर गिर जाएगा.
2 दिन से किसान दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं. ये लोग दिल्ली से सटे बॉर्डर पर डटे हैं और एमएसपी कानून बनाने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल, दिल्ली और आसपास के इलाकों में पुलिस और प्रशासन ने पहरेदारी बढ़ा दी है. दिल्ली आने वाले बॉर्डर को सील कर दिया है. जहां एक तरफ सरकार उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अनोखे हथियारों से उनका मुकाबला कर रहे हैं.
किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस (Haryana Police)ने पहली बार ड्रोन से आंसू गैस(Tear Gas From Drone) के गोले छोड़े हैं. हरियाणा पुलिस ऐसा करने वाली देश की पहली पुलिस बनी है. किसानों ने इन ड्रोन का तोड़ निकाल लिया है. लंबी डोर वाली पतंगों को उड़ाकर वे ड्रोन के प्रोपेलर यानी पंखों को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर ऐसा हो जाता है, तो ड्रोन बेकाबू होकर गिर जाएगा.
Farmers Fly Kites To Tackle Drones Carrying Tear Gas Shellshttps://t.co/dN9qCIOzXV#FarmersProtest pic.twitter.com/sPOqjknzsG
— NDTV (@ndtv) February 14, 2024
यह कदम किसानों की ओर से सरकार के आंसू गैस हमलों का मुकाबला करने के लिए अपनाई जा रही रणनीतियों में से एक नवीनतम है. इससे पहले, किसानों ने ट्रैक्टरों का उपयोग करके बैरिकेड्स तोड़ने और पानी की बौछारों से खुद को बचाने की कोशिश की थी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

