143 Opposition MPs Suspended: लोकसभा से दो और सांसद हुए सस्पेंड, अब तक 143 सांसदों पर हुई कार्रवाई
लोकसभा सांसद सी थॉमस और एएम आरिफ को "तख्तियां दिखाने और सदन के वेल में प्रवेश करने" के लिए संसद के शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया.
संसद के शीतकालीन सत्र के बीच विपक्षी सांसदों के रवैये पर लगातार कार्रवाई हो रही है. बुधवार को लोकसभा सांसद सी थॉमस और एएम आरिफ को "तख्तियां दिखाने और सदन के वेल में प्रवेश करने" के लिए संसद के शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया. इससे पहले 141 सांसदों को सस्पेंड किया जा चुका है अब यह संख्या बढ़कर 143 हो गई है. अगर दोनों सदनों सांसदों के निलंबन की बात की जाए तो लोकसभा से अब तक 97 जबकि राज्यसभा से 46 सांसदों को संसद से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर राज्यसभा और लोकसभा दोनों में जबरदस्त हंगामा हो रहा है.
#WATCH | Lok Sabha MPs C Thomas and AM Ariff suspended for the winter session of Parliament for "displaying placards and entering the Well of the House" pic.twitter.com/SkMYPMa2TO
— ANI (@ANI) December 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

