Tripura Election 2023: त्रिपुरा चुनाव को लेकर अमित शाह का ऐलान, सत्ता में आने पर कॉलेज जाने वाली लड़कियों को मुफ्त में स्कूटी देंगे
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए जीत को लेकर बीजेपी एक के बाद एक बड़े-बड़े वादे कर रही है. त्रिपुरा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में सत्ता में आने पर हम कॉलेज जाने वाली हर लड़की को मुफ्त में एक स्कूटी देंगे
Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए जीत को लेकर बीजेपी एक के बाद एक बड़े-बड़े वादे कर रही है. त्रिपुरा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में सत्ता में आने पर हम कॉलेज जाने वाली हर लड़की को मुफ्त में एक स्कूटी देंगे. वहीं शाह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव से पहले ही कम्युनिस्टों ने हार मान ली क्योंकि उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया.
वहीं इससे पहले गुरुवार को पार्टीअध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिपुरा पहुंच थे. उन्होंने एक के बाद एक वादा करते हुए कहा कि त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने पर वह आदिवासी क्षेत्रों के लिए अधिक स्वायत्तता, किसानों की आर्थिक सहायता और रबर आधारित उद्योग के विशिष्ट-विनिर्माण क्षेत्रों में वृद्धि करेगी.
Tweet:
If voted to power in Tripura, we will give a Scooty free of cost to every college-going girl...Even before the elections, the Communists accepted defeat as they formed an alliance with Congress: Union Home Minister Amit Shah in Tripura
— ANI (@ANI) February 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2023 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

