देश

Tripura Election Result 2023: त्रिपुरा चुनाव में BJP को बड़ी सफलता, 15 सीटों पर जीत के साथ ही 18 पर चल रही है आगे, देखें जश्न के Video

पुरा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. विधानसभा की 60 सीटों में बीजेपी अब तक 15 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है. वहीं 18 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी की जीत को लेकर त्रिपुरा में जश्न का माहौल शुरू हो गया है.

Tripura Election Result 2023: त्रिपुरा चुनाव में BJP को बड़ी सफलता, 15 सीटों पर जीत के साथ ही 18 पर चल रही है आगे, देखें जश्न के Video
त्रिपुरा में बीजेपी की जीत को लेकर जश्न का माहौल (Photo Credits ANI)

Tripura Election Result 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. विधानसभा की 60 सीटों में बीजेपी अंब तक 15 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है. वहीं 18 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी की जीत को लेकर त्रिपुरा में जश्न का माहौल शुरू हो गया है. जीत के जश्न के बीच लोगों ने सीएम माणिक साहा को लोगों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया.

वहीं त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सफलता पर सीएम माणिक साहा ने कहा कि भाजपा की विशाल जीत हुई है, मैं इसके लिए त्रिपुरावासी को शुभकामनाएं देता हूं. आज शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हुई. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने चुनाव की रणनीति तैयारी की और आज हमें जीत हासिल हुई है, इसके लिए मैं PM को भी धन्यवाद करता हूं.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).