CM Yogi Adityanath Bomb Threat: सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस (Watch Tweet)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात 10 बजे सुरक्षा मुख्यालय के CUG नंबर पर एक अज्ञात शख्स ने कॉल किया था.
CM Yogi Adityanath Bomb Threat: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात 10 बजे सुरक्षा मुख्यालय के CUG नंबर पर एक अज्ञात शख्स ने कॉल किया था. इस फोन कॉल को ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने उठाया था. कांस्टेबल ने फोन करने वाले युवक से उसका नाम पूछा तो उसने फोन काट दिया. फिलहाल, आरोपी के खिलाफ महानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस मामले की जांच के लिए पुलिस की 4 टीमें लगाई गई हैं. पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपी की पकड़ने में जुट गई है.
इस खबर से जुड़ा ट्वीट देखें:
Lucknow | Case registered at Metropolitan Police Station of Central Zone against an unknown person who called a chief constable posted at the security headquarters on 2nd March and threatened to blow up Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

