गोवा, 14 मार्च: फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) कई राज्यों में टैक्स फ्री (Tax Free) होने के बाद अब गोवा (Goa) में भी कर मुक्त होने जा रही है. गोवा के पूर्व CM प्रमोद सावंत ने पणजी में कहा "द कश्मीर फाइल्स का कुछ लोगों ने गोवा में विरोध किया, जिसके बाद मैं और भाजपा के कुछ नेता यहां फिल्म देखने के पहुंचे हैं. इस फिल्म में 1990 की कश्मीरी पंडित की कहानी को दिखाया गया है, कश्मीरी पंडितों का इतिहास आज के युवाओं को देखना बेहद ज़रूरी है. इस फिल्म को गोवा में टैक्स फ्री किया जाएगा. 1990 में कांग्रेस की सरकार देश में थी और उस दौरान ना सिर्फ कश्मीरी पंडित बल्कि कश्मीर के लोगों के उपर हुए अत्याचार को लोगों को देखना चाहिए." 'द कश्मीर फाइल्स' को कर्नाटक सरकार ने भी टैक्स फ्री कर दिया है. इससे पहले हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा फिल्म को राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)