Russia-Ukraine War: जिस बात का डर था वही हुआ, यूक्रेन के खारकीव में भारतीय छात्र की मौत, रूसी गोलाबारी में गई जान
यूक्रेन और रूस के बीच जारी घमासान युद्ध में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि यूक्रेन के खारकीव में आज सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई. मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है.
यूक्रेन और रूस के बीच घमासान युद्ध छठे दिन भी जारी है. इस बीच एक भारतीय छात्र की मौत होने की खबर है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि यूक्रेन के खारकीव में आज सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई. मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है. फ़िलहाल मृतक छात्र की पहचान उजागर नहीं हुई है.
एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतवासियों को वापस लाने के सम्बंध में चलाये जा रहे आपरेशन गंगा की समीक्षा करने के लिये एक उच्चस्तरीय बैठक की. प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी सरकारी मशीनरी चौबीसों घंटे काम कर रही है, ताकि भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित हो सके. प्रधानमंत्री ने कहा कि चार वरिष्ठ मंत्रियों को अपने विशेष दूत के रूप में विभिन्न देशों में भेजने से फंसे हुये लोगों को निकालने के प्रयासों में तेजी आयेगी. यह कदम इस बात का परिचायक है कि सरकार इस मुद्दे को कितनी प्राथमिकता दे रही है. प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि यूक्रेन की सीमाओं की मानवीय परिस्थितियों से निपटने के लिये राहत सामग्री की पहली खेप आज यूक्रेन रवाना कर दी जायेगी.
विदेश मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन के खार्किव में आज सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। pic.twitter.com/r7PccZAtqv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2022
With profound sorrow we confirm that an Indian student lost his life in shelling in Kharkiv this morning. The Ministry is in touch with his family.
We convey our deepest condolences to the family.
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) March 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2022 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

