Weather Update: दिल्ली में टेम्प्रेचर 4 डिग्री, इन राज्यों में शीतलहर बढ़ाएगी मुसीबत
मौसम अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सबसे कम तापमान आया नगर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और कुछ जगहों पर अभी भी शीतलहर चल रही है.
Weather Update: IMD वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी ने बताया कि दिल्ली, यूपी,पंजाब और राजस्थान में शीतलहर लगातार बनी हुई है. घना कोहरा (Dense Fog) बना हुआ है,कोहरे के कारण विजिबिलिटी 0-200 मीटर तक है. अगले एक दिन के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम यूपी में तेज़ शीतलहर (Cold Wave) रहेगी. 29 दिसंबर से तापमान में सुधार की संभावना है. मौसम अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सबसे कम तापमान आया नगर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और कुछ जगहों पर अभी भी शीतलहर चल रही है. Bomb Cyclone: अमेरिका में बर्फीले तूफान का अटैक; अब तक 60 की मौत, और बिगड़ सकते हैं हालात.
आरके जेनामणि ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 दिसंबर को सुधार होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लेह और हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी होगी. 29 दिसंबर को उत्तर पंजाब में बूंदाबांदी होगी.
दिल्ली में सबसे कम तापमान आया नगर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और कुछ जगहों पर अभी भी शीतलहर चल रही है: IMD वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी pic.twitter.com/3GWG5qa9tF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2022 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

