Advisory for Indian Nationals: 'जल्द से जल्द लेबनान छोड़कर चले जाएं', बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब इजरायल ने हिजबुल्लाह के एक आतंकवादी को मारने के लिए बेरूत में एक स्थल को निशाना बनाया.
Travel Advisory for Indian Nationals: बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब इजरायल ने हिजबुल्लाह के एक आतंकवादी को मारने के लिए बेरूत में एक स्थल को निशाना बनाया. बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर लिखा कि हाल के घटनाक्रमों और संभावित खतरों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी जाती है. सभी भारतीय नागरिकों को लेबनान छोड़ने की भी सख्त सलाह दी जाती है. जो लोग किसी भी कारण से यहां रुके हैं, उन्हें अत्यधिक सावधानी बरतने, अपनी आवाजाही सीमित रखने और बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है.
बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
Updated travel advisory for Indian Nationals. pic.twitter.com/vDTao33LnM
— India in Lebanon (@IndiaInLebanon) August 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2024 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

