Telangana Road Accident: तेलंगाना में तेज रफ़्तार लॉरी ने ऑटो-एक बाइक को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, एक बच्चा भी शामिल- VIDEO
तेलंगाना के महबूबनगर में NH-44 पर एक तेज लॉरी ने 6 लोगों की जान ले ली है. तेज रफ़्तार लॉरी ने एक साथ दो गाड़ी पहले और रिक्शा और इसके बाद एक बाइक को टक्कर मार दी. जिससे हादसे में एक बच्चे सहित 6 लोगों की जाना चली गई है
Telangana Road Accident: तेलंगाना के महबूबनगर में NH-44 पर एक तेज लॉरी ने 6 लोगों की जान ले ली है. लॉरी ने एक साथ दो गाड़ी पहले और रिक्शा और इसके बाद एक बाइक को टक्कर मार दी. जिससे हादसे में एक बच्चे सहित 6 लोगों की जान चली गई है. वहीं हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी है. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं गुस्साए लोगों ने हादसे के बाद बीच सड़क पर लॉरी को आग के हवाले कर दिया और देखते ही देखते जलकर ख़ाक हो गई. हादसे के बाद पूरे महबूबनगर में तनाव फैला है. लोग गुस्से में हैं. हालात ना बिगड़े मौके पर पुलिस बल तैनात है. हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है की सड़क पर लॉरी धू-धू कर जल रही है.
Video:
6 persons, including a child died and 2 injured critically, when a #Speeding lorry hit an auto and a bike on NH-44 at #Balanagar in #Mahabubnagar dist, today.
Angry mob #Protests on road and set #fire to the lorry, leads to a traffic jam on highway.#RoadAccident #RoadSafety pic.twitter.com/rgrRwcf6W6
— Surya Reddy (@jsuryareddy) January 5, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2024 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

