देश

TCS CEO Quits: टीसीएस के सीईओ Rajesh Gopinathan ने दिया इस्तीफा, के कृतिवासन बनें कंपनी के नए सीईओ

गोपीनाथन ने कंपनी के साथ 22 साल के करियर के बाद यह कदम उठाया है. कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में उन्होंने छह साल काम किया. वह सितंबर तक कंपनी के साथ बने रहेंगे.

TCS CEO Quits: टीसीएस के सीईओ Rajesh Gopinathan ने दिया इस्तीफा,  के कृतिवासन बनें कंपनी के नए सीईओ
Rajesh Gopinathan (Photo Credit : Twitter/@Reuters)

TCS CEO Rajesh Gopinathan Resignation: टीसीएस के एमडी और सीईओ राजेश गोपीनाथन ने अपना इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने तत्काल प्रभाव से के कृतिवासन को नया सीईओ घोषित किया है. कृतिवासन वर्तमान में कंपनी के अध्यक्ष और बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा (बीएफएसआई) बिजनेस ग्रुप के वैश्विक प्रमुख हैं, और कंपनी में 34 से अधिक वर्षों के अनुभवी हैं.

गोपीनाथन ने कंपनी के साथ 22 साल के करियर के बाद यह कदम उठाया है.  कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में उन्होंने छह साल काम किया. वह सितंबर तक कंपनी के साथ बने रहेंगे.

राजेश गोपीनाथन ने कहा "मैंने टीसीएस में अपने 22 साल के रोमांचक कार्यकाल का पूरी तरह से आनंद लिया है. चंद्रा के साथ मिलकर काम करना खुशी की बात है, जिन्होंने इस पूरी अवधि के दौरान मुझे सलाह दी है. इस प्रतिष्ठित संगठन का नेतृत्व करने के पिछले छह साल सबसे अधिक समृद्ध और पूर्ण रहे हैं."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).