देश

Tamil Nadu Hooch Tragedy: तमिलनाडु में जहरीली शराब पीन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हुई

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ते ही जा रही है. तमिलनाडु के चिकित्सा शिक्षा निदेशक जे. संगुमनी की तरफ से दी जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है

Tamil Nadu Hooch Tragedy: तमिलनाडु में जहरीली शराब पीन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हुई
(Photo : X)

Tamil Nadu Hooch Tragedy: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ते ही जा रही है. तमिलनाडु के चिकित्सा शिक्षा निदेशक जे. संगुमनी की तरफ से दी जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है. प्रदेशमें  जहरीली शराब पीने से इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद पूरे कल्लाकुरिची में मातम फैला है. हालांकि इस घटना के लिए विपक्ष ने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. विपक्ष का कहना है कि सरकार की लापरवाही के चलते लोगों की जान गई है.

हालांकि  इससे पहले मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने घटना पर दुःख व्यक्त किया, स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने वाले लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुःखी हूं. इस अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.

जहरीली शराब पीन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हुई:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).