Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, कार और लॉरी की टक्कर में 7 लोगों की मौत, देखें वीडियो
तमिलनाडु में तिरुवन्नामलाई जिले के चेंगम में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ़्तार से जा रही एक कार और लॉरी की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई. चेंगम पुलिस के अनुसार मामले में केस दर्ज कर जांच जारी है
Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु में तिरुवन्नामलाई जिले के चेंगम में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ़्तार से जा रही एक कार और लॉरी की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं हादसे की खबर सुनकर उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. चेंगम पुलिस के अनुसार मामले में केस दर्ज कर जांच जारी है. वहीं सुबह तड़के कुछ इसी तरह से मुंबई -नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर वैजापुर के पास तेज रफ्तार ट्रक के खड़ी बस से टकरा जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए.
घटना देर रात करीब 1.15 बजे हुई जब यात्री बस तीर्थयात्रा के बाद बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) होते हुए नासिक जा रही थी. जानकारी के अनुसार "बस बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर आ रही थी और राजमार्ग के किनारे कुछ देर के लिए रुकी थी. अचानक ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए.".
Video:
#WATCH | Tamil Nadu: 7 people died after a car collided with a Lorry at Chengam in Thiruvannamalai District this morning. Chengam Police registered a case and investigation is underway: Chengam Police pic.twitter.com/VL7WVxDWwr
— ANI (@ANI) October 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2023 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

