Heated Exchange In SC: सुप्रीम कोर्ट में जज एमआर शाह और वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे के बीच तीखी नोकझोंक, जानें वजह
गुजरात में जिला न्यायाधीशों की पदोन्नति और नियुक्ति से संबंधित एक मामले की देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट जज एमआर शाह और वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे आपस में भीड़ गए
Heated Exchange In Supreme Court: गुजरात में जिला न्यायाधीशों की पदोन्नति और नियुक्ति से संबंधित एक मामले की देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के जज एमआर शाह और वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे आपस में भीड़ गए और दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी. दोनों के बीच हो रहे तीखी नोकझोंक को देखकर पूरा कोर्ट सन्न रहा रहा गया. नोकझोंक के बीच जज एमआर शाह ने कहा कि उन्हें धमकी ना दिया जाए. हालांकि जज एमआर शाह और वकील दुष्यंत दवे के बीच नोकझोंक होने के कुछ समय बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ. जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू हुई.
दरअसल कोर्ट वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर नियुक्तियां करने के गुजरात सरकार और गुजरात उच्च न्यायालय के कदम को चुनौती देने वाले जिला न्यायाधीश पदों के उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था. इसी बीच जज और वकील के बीच बहस हो गई. यह तर्क दिया गया था कि यह योग्यता-सह-वरिष्ठता के मौजूदा सिद्धांत पर होना चाहिए था. याचिकाकर्ताओं की तुलना में बहुत कम अंक वाले उम्मीदवारों को नियुक्त किया गया है.
Tweet:
"Don't threaten": Justice MR Shah and Senior Advocate Dushyant Dave engage in heated exchange
Read more here: https://t.co/rUW13PRdlq pic.twitter.com/kqM1ZaQ3EB
— Bar & Bench (@barandbench) May 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

