Sovereign Gold Bond: SGB में निवेश का शानदार अवसर! यहां खरीद पाएंगे सस्ता सोना, निवेश से पहले देखें पूरी डिटेल्स
बेहतर निवेश के विकल्प तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. इस वित्त वर्ष के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की तीसरी सीरीज 18 दिसंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध होगी. इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का सब्सक्रिप्शन पीरियड 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक है. इस सब्सक्रिप्शन पीरियड के दौरान बॉन्ड का इश्यू प्राइस ₹6,199 प्रति ग्राम होगा.
बेहतर निवेश के विकल्प तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. इस वित्त वर्ष के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) की तीसरी सीरीज 18 दिसंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध होगी. इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का सब्सक्रिप्शन पीरियड 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक है. इस सब्सक्रिप्शन पीरियड के दौरान बॉन्ड का इश्यू प्राइस ₹6,199 प्रति ग्राम होगा, जैसा कि भारतीय रिजर्व बैंक की प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 15 दिसंबर, 2023 में भी प्रकाशित किया गया है. भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से उन निवेशकों, जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं और डिजिटल तरीके से भुगतान करते हैं, को इश्यू प्राइस में 50 रुपये की छूट देने का फैसला किया है. ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 6,149 रुपये प्रति ग्राम स्वर्ण होगा.
देखें ट्वीट-
Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24 (Series III) will be opened for subscription during the period December 18-22, 2023
The Government of India in consultation with the Reserve Bank of India has decided to allow discount of ₹50 (Rupees Fifty only) per gram from the issue price…
— PIB India (@PIB_India) December 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

