COVID-19: कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच SII ने फिर शुरू किया Covishield का निर्माण, 90 दिनों में 6 से 7 मिलियन डोज होंगी उपलब्ध
देश में कोरोना के मामलों में इजाफा जारी है. इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण फिर से शुरू कर दिया है.
देश में कोरोना के मामलों में इजाफा जारी है. इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) का निर्माण फिर से शुरू कर दिया है. सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने बताया कि 90 दिनों में 6-7 मिलियन खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके साथ ही अब बूस्टर डोज (Booster Dose) के तौर पर कोवोवैक्स वैक्सीन (Covavax Vaccine) का ऑप्शन भी मौजूद है. भारत में स्थानिक चरण में प्रवेश कर रहा है कोविड, 10-12 दिनों के बाद मामलों में कमी आने की संभावना.
मंगलवार को सीरम अदार पूनावाला ने बताया था कि कोवोवैक्स अब कोविन (COWIN) पोर्टल पर उपलब्ध है. अदार पूनावाला ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'क्यों कि ओमिक्रॉन XBB और इसके वैरिएंट के साथ कोविड के मामले फिर से बढ़ रहे हैं, यह बुजुर्गों के लिए गंभीर हो सकता है. मैं बुजुर्गों के लिए सुझाव दूंगा, मास्क पहनें और कोवोवैक्स बूस्टर लें जो अब कोविन ऐप पर उपलब्ध है. ये सभी वैरिएंट के खिलाफ असरदार है और अमेरिका व यूरोप में स्वीकृत है.
Serum Institute of India restarts manufacturing Covishield vaccines, will make 6-7 million doses available in 90 days: CEO Adar Poonawalla
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

