Stock Market Today: सेंसेक्स ऐतिहासिक 79,000 अंक के पार, निफ्टी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड
शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) ने पहली बार ऐतिहासिक 79000 के आंकड़े को पार कर लिया है.
Stock Market Today: शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) ने पहली बार ऐतिहासिक 79000 के आंकड़े को पार कर लिया है. सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty50) भी आज 24,000 के आंकड़े के करीब पहुंच चुका है. बताया जा रहा है कि ब्लू-चिप शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में खरीदारी से इसमें मदद मिली. आज मार्केट ओपन होने के साथ BSE का सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 78,758.67 के लेवल पर ओपन हुआ, लेकिन कुछ देर बाद अचानक कारोबार में तेजी आई और सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा उछलकर 79,000 का लेवल पार कर लिया. यह ऑल टाइम हाई 79,033.91 के नए लेवल पर पहुंच गया था. इसी तरह निफ्टी ने भी 23,974.70 के नए लेवल के छू लिया है.
सेंसेक्स ऐतिहासिक 79,000 अंक के पार
Stock Market Today: Sensex Breaches Historic 79,000-Mark; Nifty Hits New Record Peak Amid Buying in Blue-Chip Stockshttps://t.co/rbl6s5Sm63#StockMarket #Sensex #Nifty
— LatestLY (@latestly) June 27, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

