Section 144 Imposed in Lucknow: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले लखनऊ में धारा 144 लागू, इन गतिविधियों पर लगी रोक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी त्योहारों को देखते हुए 18 मार्च तक धारा 144 लागू की गई है. राजधानी में धरना प्रदर्शन जैसे आयोजनों पर रोक रहेगी. इसके साथ कुछ मार्गों पर आवागमन भी नियंत्रित किया जाएगा.
Section 144 Imposed in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और आगामी त्योहारों को देखते हुए 18 मार्च तक धारा 144 लागू की गई है. लखनऊ पुलिस कमिश्नरी ने इसे लेकर एक आदेश भी जारी किया है, जिसमें इस दौरान लगने वाले कई तरह के प्रतिबंधों के बारे में भी बताया गया है.
इस आदेश को जारी करते हुए बताया गया है कि महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली, शबे बरात से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसके साथ ही विभिन्न परीक्षाएं आयोजित की जानी है, इसी को लेकर विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है. लखनऊ में धारा 144 के तहत, राजधानी में धरना प्रदर्शन जैसे आयोजनों पर रोक रहेगी. इसके साथ कुछ मार्गों पर आवागमन भी नियंत्रित किया जाएगा.
Uttar Pradesh | In view of the Ram Mandir Pran Pratistha ceremony on January 22, Republic Day and upcoming festivals, Upendra Kumar Agarwal , Joint Commissioner of Police, Law and Order, Lucknow issues prohibitory order using the powers granted under Section 144 CrPC. pic.twitter.com/mNN6k86J7O
— ANI (@ANI) January 20, 2024
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा राम मंदिर अयोध्या, दिनांक 25 जनवरी को हजरत अली का जन्म दिवस, दिनांक 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, दिनांक 14 फरवरी को बसन्त पंचमी, दिनांक 24 फरवरी को संत रविदास जयंती, दिनांक 26 फरवरी को शबे बारात व दिनांक 08 मार्च को महाशिवरात्रि आदि पर्व आयोजित होंगे.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

