Karnataka Muslim Reservation: 4 फीसदी मुस्लिम आरक्षण खत्म किए जाने की याचिका पर SC ने बोम्मई सरकार को जारी किया नोटिस
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 4 फीसदी मुस्लिम आरक्षण खत्म किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (13 अप्रैल) को कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार को नोटिस जारी किया.
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 4 फीसदी मुस्लिम आरक्षण खत्म किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (13 अप्रैल) को कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार को नोटिस जारी किया. सुप्रीम कोर्ट ने मुसलमानों के लिए 4 फीसदी ओबीसी आरक्षण खत्म करने की राज्य सरकार की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बोम्मई सरकार को नोटिस जारी किया
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार का फैसला बिल्कुल गलत धारणा पर आधारित है. शीर्ष अदालत ने कहा, ''वोक्कालिगा व लिंगायत के लिए दो-दो प्रतिशत आरक्षण बढ़ाने का व मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत ओबीसी आरक्षण खत्म करने का कर्नाटक का फैसला प्रथम दृष्टया त्रुटिपूर्ण है.''
Supreme Court issues notice to Karnataka government on pleas challenging State government's notification scrapping the 4% OBC reservation for Muslims pic.twitter.com/fhOQubrTVG
— ANI (@ANI) April 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

