देश

Hajj Season 2023: सऊदी अरब ने लिया बड़ा फैसला, इससे भारत समेत दुनिया भर के मुसलमानों को होगा फायदा

सऊदी अरब सरकार जल्द ही भारत समेत दुनियाभर से हज पर जाने वाले जायरीनों को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है, जिससे दुनियाभर के करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचेगा.

Hajj Season 2023: सऊदी अरब ने लिया बड़ा फैसला, इससे भारत समेत दुनिया भर के मुसलमानों को होगा फायदा
काबा शरीफ (Photo Credit : Twitter)

Hajj Season 2023: सऊदी अरब सरकार (Saudi Arabia) जल्द ही भारत समेत दुनियाभर से हज पर जाने वाले जायरीनों को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है, जिससे दुनियाभर के करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचेगा. सऊदी अरब की सरकार अब हज के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च (Saudi Arabia to allow e-applications) करने जा रही है. सऊदी अरब सरकार के इस कदम का लाभ हज और उमराह पर आने वाले लोगों को मिलेगा. इस ऑनलाइन सुविधा के जरिए लोग आराम से हज के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

गुरुवार को सऊदी अरब सरकार ने ऐलान किया कि साल 2023 में हज के लिए रजिस्ट्रेशन सर्विस शुरू कर दी गई है. हालांकि, सऊदी अरब के नागरिक और वहां पर रहने वाले मुस्लिम प्रवासी ही हज के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).